फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेहड़ी से सिलिंडर चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेहड़ी से सिलिंडर चोरी में पुलिस ने आरोपी गांव दुसेरपुर निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, प्रवीन कुमार व गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर गामड़ी निवासी अजय की शिकायत अनुसार सात मई को गुहला कोर्ट के बाहर खड़ी उसकी कुल्चों की रेहड़ी से चोर गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




पशु चोरी के मामले में आरोपी को जेल भेजा



कैथल। पशु चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी राजौंद निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संगतपुरा निवासी बलवंत की शिकायत के अनुसार 23 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति उसके पशुबाड़े से 11 सुअर चोरी करके ले गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी राजेश भी उक्त चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपियों ने जिला पानीपत, फतेहाबाद व हिसार में चोरी की वारदातें करनी कबूल की हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 5500 रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें