फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीडियो वायरल करने की धमकी, दो पर केस

Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीडियो वायरल करने की धमकी देने की शिकायत पर पूंडरी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें एक आरोपी गांव का और दूसरा जींद जिले का है।

पूंडरी थाने में दी शिकायत में एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी छोटी बहन सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसे स्कूल की तरफ से पढ़ाई के लिए टैब मिला है। उसकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बना रखी है। इंस्टाग्राम से जींद जिले के लोधर गांव निवासी बिट्टू उसे बहला फुसला पहले दोस्ती की और फिर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच बहन को शादी का झांसा देकर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इस अश्लील फोटो व वीडियो को अपने पास सेव कर लिया। बाद में इसे वाहट्सएप पर भेज दिया। जब बहन ने आरोपी का विरोध किया तो उसने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस घटना के बाद उसकी बहन काफी सदमे में है। इससे पहले उसकी बहन की एक सहेली के साथ भी इंस्टाग्राम पर उसके साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। आरोपी बिट्टू के साथ उसके ही गांव का निवासी भी शामिल है। वह आरोपी बिट्टी का सहयोग कर रहा है।

शिकायत देने के बाद आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोग नामजद

कैथल। जिले के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है। इस मामले में राजौंद थाना में महिला की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक गांव की एक महिला ने राजौंद थाना में दी गई शिकायत में बताया कि आठ अक्तूबर से लेकर 1 जुलाई 2023 तक गांव भालंग के मनदीप, राजेश, विकास और साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली तथा उसे ब्लैकमेल करते हुए उसकी अस्मत के साथ खेलते रहे। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


युवती को भगा ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

कैथल। जिले के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ढांड थाना में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 26 सितंबर को रमन नाम का युवक उसकी 22 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भाग ले गया। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें