फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में खेतों से चोर ले गए तार

Fri, 12 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत पुलिस ने खेतों से केबल तार चोरी की दो प्राथमिकाएं दर्ज की हैं। सजूमा के सचिन ने बताया कि 9 दिसंबर की रात चोरों ने उनके और आसपास के पड़ोसियों के खेतों से लगभग 608 फीट केबल तार चोरी कर लिया। इनकी कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई है। इसी तरह जाखौली के राकेश ने बताया कि 9 दिसंबर की रात चोरों ने उनके खेत से 360 फीट केबल तार चोरी कर ली गई। इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादघर से हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन

कैथल। ढांड पुलिस ने चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज की है। डडवाना के राम सिंह ने शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर को जब उसके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, तब चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 95,000 रुपये नकद चोरी कर ली। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें