फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत का नामित अपराधी काबू

Fri, 12 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ स्टाफ के एसआई सतीश कुमार ने नामित अपराधी कलायत निवासी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी पर नौ जून 2017 को रेलवे रोड़ कलायत पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए चोटें मारने का आरोप है। जिस बारे थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 14 अक्तूबर 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें