फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने चुराई तीन लाख से अधिक की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने फ्रेंडस कॉलोनी में एक घर में घुसकर लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जम्मू-कश्मीर के जिला कुपवाडा गांव आवरा निवासी शमशुद्दीन खटाना ने बताया कि वर्तमान में वह कैथल की फ्रेंडस कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। 10 जनवरी को चोर उसके मकान में घुसकर लोहे के तीन बक्से व तीन लाख 26 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
दूसरी ओर बिजली चोरी के एक मामले में पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर 6 जनवरी को गांव चौधरी पट्टी के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चोरों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। इसी तरह गांव रसीना व हाबड़ी से भी ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें