फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबाड़ी की दुकान की दीवार तोड़ चोर ले गए नकदी और सामान

Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित कन्या स्कूल के सामने एक कबाड़ी की दुकान का है, जहां 11 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर दुकान में सेंध लगाई और नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


दुकानदार रामकुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह जब वह पहुंचा तो दुकान की पिछली दीवार टूटी मिली और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर वहां से करीब 25 हजार रुपये नकद, 20 किलो तांबा, पीतल के कुछ सामान और अन्य कबाड़ सामग्री ले गए। रामकुमार ने चोरी में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीवन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई और पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने व चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें