फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन का वार्ड-चार नशा मुक्त घोषित उल्लंघन पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन (कैथल)। सीवन नगर पालिका के वार्ड नंबर-चार को पुलिस प्रशासन ने नशा मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह कदम पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देशानुसार डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल की अगुवाई में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत उठाया गया। साथ ही चेतावनी जारी की गई कि यदि कोई व्यक्ति वार्ड में नशा बेचता या सेवन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम ने वार्ड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। पुलिस अधिकारियों कर्मवीर व ओम प्रकाश ने वार्ड के नागरिकों को नशा छोड़ने और नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इससे मुक्ति जरूरी है। वार्ड नंबर चार की पार्षद मनजीत कौर ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए घोषणा की कि अब यह वार्ड पूर्ण रूप से नशा मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति वार्ड में नशा बेचता या सेवन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जो व्यक्ति नशा बेचने वालों को संरक्षण देगा या उनकी जमानत करेगा, उस पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मिलकर खड़ा हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें