संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जिला उपायुक्त के आदेशानुसार नगरपालिका सीवन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। सचिव दीपक कुमार ने कहा कि विशेष टीम का गठन किया है चेतावनी देकर कहा कि अतिक्रमण करने पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई होगी।
सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क हादसों को रोकने के लिए तीन फीट तक पीली पट्टी खिंचवाने का कार्य किया जाएगा। यह कदम न केवल बाजार में सुव्यवस्था लाने में मदद करेगा बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी से बचाएगा। अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होनी तय है।
इस अभियान में के लिपिक सुमित कुमार, विकास ग्रोवर, सफाई निरीक्षक राकेश कुमार, बलजीत सिंह, राजकिशन समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।