। शंभू चौक चीका स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में मंगलवार रात्रि चारों ने तीसरी मंजिल पर पहुंचकर गैस कटर द्वारा दरवाजा काटकर दुकान में दाखिल हो चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारीकि से तथ्य जुटाए और केस दर्ज कर लिया है।
दुकान के मालिक सचिन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान शम्भू चौक के नजदीक वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जिसमें मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने साथ लगते निर्माणाधीन दुकान की सीढ़ियां चढ़कर दुकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचे। चोर पूरे साजो सामान से लैस थे। उन्होंने गैस वेल्डिंग द्वारा लोहे का दरवाजा काटकर अंदर से कुंडी खोली और दुकान में दाखिल हो गए। नीचे आकर उन्होंने तिजोरी के लोकर को गैस वेल्डिंग से काटकर उसमें रखा नये व पुराने सोने, चांदी के जेवर चुरा लिए। दुकान की स्थिति से यह लगता है कि यह कार्य उन्होंने जल्दबाजी में नहीं आराम से किया है। सचिन ने बताया कि चोरों द्वारा आराम से सिगरेट, बीड़ी के कश भी लगाए और साथ सारे सामान को उथल पुथल कर दिया और मौके से दुकान में एक चोरी की चोर की टोपी भी बरामद हुई है। वर्मा ज्वैलर्स के मालिक सचिन ने बताया कि उनका नया व पुराना 30 से 35 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
थाना प्रभारी केहर सिंह राणा ने बताया कि वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नुकसान का अंदाजा अभी पूरी तरह नहीं कह सकते। दुकान मालिक के अनुसार 15-20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।