फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक को शहर से उठाया, कार में ले जाकर गांव के पास पीटा

Mon, 15 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क से करीब आठ आरोपी एक युवक को कार में बैठा कर गांव कैलरम ले गए और उसके साथ वहां पर मारपीट की। युवक का आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्द भी कहे गए। इस संबंध में युवक ने पुलिस को शिकायत दी है।
कैथल निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ जान पहचान थी। कार्यों से फ्री होने के बाद उसने युवती को फोन पर बात करते हुए मिलने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के साथ उसके भाई का दोस्त भी था। जब वह युवती के साथ बातचीत कर रहा था तो लड़की के भाई के उक्त दोस्त ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और लड़की के भाई को सूचना दे दी। फिर लड़की का भाई भी अन्य कुछ युवकों को लेकर कैथल पहुंच गया और उसे जवाहर पार्क में बुलाया। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ कहा सुनी की। विरोध किया तो उसे गाड़ी में डालकर गांव कैलरम में एक कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें