फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल की फर्म ने 1 करोड़ 33 लाख रुपये का चावल हड़पा

Mon, 15 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल की एक फर्म के दो मैनेजर ने चीका के चार व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।
आरोपियों ने चीका के चार व्यापारियों से एक करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपये के चावल हड़प लिए। जब रुपये देने का समय आया तो राशि देने से मुकर गए। इसे लेकर व्यापारियों ने थाना गुहला व चीका में अलग-अलग शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुहला थाना एसएचओ रेखा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। फर्म के मैनेजर अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच इकनोमिक सेल कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें