फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोपहर और शाम को बारिश से मौसम खुशनुमा

Mon, 14 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रविवार को जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद शाम 5:30 से छह बजे तक भी बारिश हुई।

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से कई जगह पर जलभराव भी हुआ। इससे लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे मानसून में फिर से तेजी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 14 से 18 जुलाई के बीच क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसके बाद बारिश कुछ समय के लिए थम सकती है, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें