फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा अपराध की गर्त में डूबा : सुरजेवाला

Mon, 14 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड स्थित किसान भवन में रविवार को राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आड़े हाथों लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य अपराध के अमृत काल से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग होने के बावजूद अपराध लगातार बढ़ रहा है, जो उनकी प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हरियाणा में माफिया राज और संगठित अपराधियों का बोलबाला है। सुरजेवाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही व्यापारी सरेआम धमकियों का सामना कर रहे हैं और पूरा कारोबारी वर्ग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों का आतंक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, सिरसा समेत पूरे राज्य में बुरी तरह फैला हुआ है। दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अपराधी अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि

सरकारी शराब ठेकों की नीलामी तक रुकवा रहे हैं।

मई और जून माह में हत्या, रंगदारी और फायरिंग की 30 से अधिक वारदातें दर्ज हुई हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

इतिहास का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 1996 से 1999 तक हविपा-भाजपा सरकार और 2000 से 2005 तक इनेलो-भाजपा गठबंधन के दौरान भी हरियाणा को गुंडाराज और माफिया राज का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, कि आज फिर वही डर और दहशत का दौर लौट आया है। भाजपा के राज में हरियाणा का सामाजिक और आंतरिक ढांचा खतरे में है।भाजपा राज में हरियाणा

डूबा अपराध की गर्त में: रणदीप सुरजेवाला

किसान भवन में जन समस्याएं सुनीं, सरकार पर बोला तीखा हमला

फोटो : 20

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। ढांड रोड स्थित किसान भवन में रविवार को राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आड़े हाथों लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य अपराध के अमृत काल से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग होने के बावजूद अपराध लगातार बढ़ रहा है, जो उनकी प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हरियाणा में माफिया राज और संगठित अपराधियों का बोलबाला है। सुरजेवाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही व्यापारी सरेआम धमकियों का सामना कर रहे हैं और पूरा कारोबारी वर्ग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों का आतंक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, सिरसा समेत पूरे राज्य में बुरी तरह फैला हुआ है। दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। शराब माफिया और विदेशी गिरोहों के बीच मिलीभगत से अपराध को बढ़ावा मिला है, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

सुरजेवाला ने कहा कि अपराधी अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि सरकारी शराब ठेकों की नीलामी तक रुकवा रहे हैं। मई और जून माह में हत्या, रंगदारी और फायरिंग की 30 से अधिक वारदातें दर्ज हुई हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

इतिहास का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 1996 से 1999 तक हविपा-भाजपा सरकार और 2000 से 2005 तक इनेलो-भाजपा गठबंधन के दौरान भी हरियाणा को गुंडाराज और माफिया राज का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, कि आज फिर वही डर और दहशत का दौर लौट आया है। भाजपा के राज में हरियाणा का सामाजिक और आंतरिक ढांचा खतरे में है।भाजपा राज में हरियाणा डूबा अपराध की गर्त में: रणदीप सुरजेवाला

इतिहास का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 1996 से 1999 तक हविपा-भाजपा सरकार और 2000 से 2005 तक इनेलो-भाजपा गठबंधन के दौरान भी हरियाणा को गुंडाराज और माफिया राज का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, कि आज फिर वही डर और दहशत का दौर लौट आया है। भाजपा के राज में हरियाणा का सामाजिक और आंतरिक ढांचा खतरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें