कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग पर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा।
12 जून से प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि प्लांट की स्थापना के दौरान किसानों की आपत्तियों और स्थानीय लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया गया।
उनका आरोप है कि प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से प्लांट को आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग दोहराई।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।