फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
किठाना में कार व बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए गांव वासी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। गांव किठाना में सायं सात बजे के करीब जींद से कैथल की तरफ जा रही एक गाड़ी में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में वैन सवार बाल-बाल बच गए, जबकि पास खड़ी एक बाइक भी धू-धूकर जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वैन चालक किठाना बस स्टैंड पर रुक कर अपने परिजनों के लिए खाद्य सामग्री खरीदने गया था। तभी गाड़ी में धमाके के साथ आग लग गई। इस दौरान गाड़ी में सवार लोगों ने किसी तरह से निकलकर जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली की आसपास दुकान में रखे सामान को भी चपेट में ले लिया। स्थिति यह रही कि दुकानदार सामान को छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं गाड़ी के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई।
बाद में आसपास के लोगों ने किसी तरह से साहस दिखाते हुए आग पर पानी डालकर बुझाया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी मौके पर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सीएनजी युक्त वैन में शामदो निवासी राजेश अपने परिवार के साथ जींद से लौट रहा था। वहीं जो बाइक जली है, वह किठाना के सोनू की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें