फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने व्यक्ति से 17 हजार 948 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ठगों द्वारा एक व्यक्ति से ऑनलाइन 17948 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरधा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कोटक महिंद्रा बैंक में रिकवरी एजेंट की नौकरी करता है।
विज्ञापन

छह अप्रैल 2021 को उसके दोस्त बुध कुंड कालोनी निवासी राजकुमार ने 700 रुपये उधार मांगे थे और कहा था कि इस राशि को गूगल-पे से उसके खाते से ट्रांसफर कर दो। जिस पर उसने यह राशि खाते में ट्रांसफर कर दी। जब उसने इस बारे में राजकुमार से पूछा तो उसने कहा कि पैसे उसके पास नहीं आए। आठ अप्रैल को उसने इस बारे में पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली पाई। इसके बाद आरोपी ने फोन कर उसे चार अंकों का मैसेज भेजने को कहा। उसने मैसेज भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने 7999 रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर करवाए, जो उसने करवा दिए। इस तरह से आरोपी ने 17948 रुपये उसके खाते में से ट्रांसफर करवाए, जो आज तक भी नहीं मिले। बार-बार पैसे मांगने पर भी जब आरोपी ने उसे यह राशि नहीं लौटाई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें