कैथल। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां स्थानीय पुलिस-प्रशासन की निगरानी संग सेना के जवानों की तैनाती की गई है। अब चार जून को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम को खोला जा सकेगा, जिसमें प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
जिला प्रशासन की ओर से इस बार भी पहले की तरह ही आरकेएसडी और आईजी महिला कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए जवानों संग बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इससे पहले शनिवार को मतदान खत्म होने पर पोलिंग पार्टियों की ओर से देर रात तक ईवीएम व वीवीपैट सहित अन्य सामान स्ट्रांग रूम में जमा करवाया गया।