फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैशलैस चिकित्सा सुविधा मिलने पर सरकार का जताया आभार

Mon, 27 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक बैठक सीवन के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नंद लाल रहेजा ने की। बैठक में सभी कर्मचारियों ने कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने पर सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रधान नंद लाल रहेजा व लक्ष्मण कामरा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा दे दी है। इसके लिए सभी रिटायर कर्मचारी सरकार का धन्यवाद करते हैं। इसके साथ ही रिटायर कर्मचारियों की मांग जोकि बहुत पुरानी है कि रिटायर कर्मचारियों को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5, 10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि दी जाए। इस पर भी सरकार को विचार करना चाहिए इस मौके पर बाबू राम गुप्ता, दिलबाग पटवारी, रमेश कुमार, विजय कुमार, बलदेव राज, राम कुमार कामरा, कृष्ण पटवारी, पूर्ण चंद, फकीर चंद, महेंद्र सिंह, भगती देवी, चतर सिंह, नंद कौर व इंद्रजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें