फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक वंदे मातरम के गायन से छात्राओं ने दिखाई देशभकि्त

Fri, 14 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत/कैथल। श्राी कपिलमुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशेष दिवस समिति की इंचार्ज रीतु देवी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

इसके बाद विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के इतिहास, राष्ट्रगीत के महत्व और राष्ट्रज्ञान से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने एक-दूसरे का हाथ पकडक़र राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति और सद्भाव का संदेश दिया। यह दृश्य परिसर में देशभक्ति और एकता की भावना को और अधिक प्रबल बनाता दिखाई दिया। कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन


उधर, इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में बाल दिवस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर देशभक्ति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस विभाग ने हरियाणा सरकार के एक्शन प्लान के अनुसार आयोजित किया था, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जिसने वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। छात्राओं ने उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे भी लगाए। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि बाल दिवस और ‘वंदे मातरम् 150’ का संयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसी गतिविधियाँ नई पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और सांस्कृतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करती हैं।
विज्ञापन


सायंकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी प्रो. रश्मि शर्मा एवं डॉ. दीपा अत्रि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें