कलायत। मुख्य मार्गों की तरह अब कलायत नगर की गलियां भी स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी। नगर पालिका द्वारा करीब 500 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। यह कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि मुख्य और उप-गलियों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। इससे न केवल सुंदरीकरण बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। योजना खासकर उन इलाकों पर केंद्रित होगी, जहां रोशनी की व्यवस्था नहीं है।
पालिका सचिव पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पहले हाईवे और प्रमुख मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था की गई थी। अब गलियों को भी इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। संवाद