फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सदन की बैठक में गैर हाजिर रहे चार अधिकारियों को अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद भवन में शुक्रवार को 13 महीने के बाद जिला परिषद की सदन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने की। इस बैठक में 21 में से 20 पार्षदों ने बैठक की। इसमें जजपा समर्थित अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली शामिल रहे। सदन की बैठक में गांवों में विकास कार्यों पर चर्चा की। इसमें करीब सदन ने नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। वहीं, बैठक में गैर हाजिर रहे चार अधिकारियों को अध्यक्ष ने नोटिस भेजा। इन अधिकारियों में बिजली निगम, डीएफएससी, रोजगार कार्यालय सहित अन्य एक विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में नौ करोड़ रुपये के विकास कार्याें को दी गई मंजूरी के तहत जिला परिषद भवन के जीर्णोद्धार सहित वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। बता दें कि इस बैठक में गांवों में विकास कार्यों को लेकर 10 मुद्दों पर चर्चा हुई।
नए अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद यह पहली बैठक थी। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा समर्थित कर्मबीर कौल को जिप का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इतने लंबे समय के बाद हुई सदन की बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों लिया एक-एक गांव और एक-एक स्कूल को गोद लिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मबीर कौल ने पूरी बैठक में गांवों में विकास कार्य करवाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पार्षदों को विकास करवाने को लेकर उनकी शक्तियों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में पार्षदाें की ओर से पानी, सड़क और परिवहन संबंधी समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। इस बैठक में दौरान सभी पार्षदों की ओर से 126 शिकायतें आई। अध्यक्ष ने सभी पार्षदों का आश्वासन दिया कि अगली बैठक तक इस पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
अधिकतर समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सदन की ओर से मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान स्वयं अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पार्षदों को विकास कार्याें को ब्लैकमेल करने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर सभी पार्षदों ने एकमत से अपनी सहमति जताई। ऐसे में अब यदि कोई आरटीआई एक्टिविस्ट विकास कार्याें को लेकर बेवजह अधिकारियों या पार्षदों को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ आरटीआई के कमीश्न में कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी जाएगी।

सदन की बैठक में एकमत प्रस्ताव से इन कार्याें को मिली मंजूरी-
जिला परिषद भवन के जीर्णोद्धार के कार्य को मंजूरी।
मुख्य गेट, शौचालय का निर्माण।
फास्ट वाईफाई लगाना।
मल्टी एलमीरा बनवाना।
जिला परिषद परिसर में हेल्प डेस्क और हेल्प लाइन नंबर जारी करना।
जिला परिषद की अधिकृत जमीनों की ब्यौरा जारी करना।
सरकारी गाड़ी के लिए एचकेआरएन के तहत चालक और सेवादार की भर्ती को मंजूरी।
जिला परिषद भवन में वन स्टॉप सेंटर।
जिला परिषद भवन में स्थापित कृषि और रोजगार कार्यालय को शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास।
गांवों की फिरनी के रास्ते पर आने खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने का प्रस्ताव पास।

अगली बैठक तक बनाई जाएंई चार समितियां
बैठक संपन्न होने के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि पिछले लंबे समय से जिला परिषद में विकास कार्य लंबित थे। सदन की बैठक में लंबित कार्याें को पूरा करवाने और नए सिरे से करीब नौ करोड़ रुपये के विकास कार्याें को पूरा करवाने के लिए सदन में प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब हर माह में सदन की बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा प्रत्येक पखवाड़ा में पंचायती राज सहित अन्य विभागों के एक्सईएन और एसडीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियोंं के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में स्वयं पार्षद अपने-अपने स्तर पर गांवों में होने वाले विकास कार्याें पर फीडबैक लेंगे। कौल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि सदन की अगली बैठक चार समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य स्तर, शिक्षा का स्तर जांचने और विकास कार्याें की प्रगति और सामाजिक समरसता को लेकर समिति बनाई जाएगी। इसमें सभी पार्षदों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें