फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात गांवों की सड़कें होंगी चकाचक, पूर्व मंत्री ने किया शिलान्यास

Fri, 26 Sep 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

कलायत में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बेहतर सड़कों के प्रति प्रतिबद्धता जताई और विकास कार्यों का वादा किया। मुख्यमंत्री ने इस योजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर बनाने के प्रयास के तहत पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने वीरवार को क्षेत्र की पांच सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें कलायत लिंक (रेलवे रोड), कलायत-कुराड़ वाया खेड़ी लांबा, बात्ता से बाह्मणीवाला, बाह्मणीवाला से दीवाल और गांव शिमला लिंक मार्ग शामिल हैं।

कमलेश ढांडा ने नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्यों की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से टूटी सड़कों की मांग उठ रही थी और पांच सड़कों के निर्माण के लिए 6.18 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना को अनुमोदित करते हुए क्षेत्रवासियों को सड़कें सौंपने की घोषणा की। शिलान्यास के दौरान ढांडा ने कहा कि जनता को बेहतर सड़कें देना उनका संकल्प है और वे इस पर हमेशा कायम रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस विधायक विकास सहारण पर भी निशाना साधा और कहा कि वे विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, नगर पालिका, ब्लॉक समिति, ग्राम पंचायत और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कमलेश ढांडा ने भरोसा दिलाया कि कलायत क्षेत्र में आने वाले समय में व्यापक विकास कार्य होंगे और जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें