फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका से कैथल जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, लग रहे झटके

Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/सीवन। चीका से कैथल तक जाने वाले स्टेट हाईवे का निर्माण होने के करीब दो साल बाद ही यह सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी बदतर हालत दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। दूसरी ओर डेढ़ वर्ष में ही सड़क टूट कर खस्ताहाल होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

किसान नेता हरदीप बदसूई, दलबीर नैन, अधिवक्ता राज सीड़ा, पार्षद काला पहलवान, दीपक, सतीश कुमार आदि ने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी आए दिन इस मार्ग से गुजरते हैं पर कोई इसे दुरुस्त करवाने की नहीं सोचता। चीका से कैथल तक करीब 30 किलोमीटर तक बनी सड़क में एक किलोमीटर का टुकड़ा भी ऐसा नहीं बचा है, जहां गड्ढा न हो। स्थानीय जितेंद्र, वेदप्रकाश, हाकम सिंह, सुरेश कुमार, प्रवीण, रोहताश आदि ने आरोप लगाया कि अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। इस कारण डेढ़ वर्ष में इसकी यह हालत हो गई।
विज्ञापन


डेढ़ महीने धरना देने के बाद बनी थी सड़क ः सड़क सुरक्षा मंच के सदस्य व अधिवक्ता जीवन सिंह नैन व जरनैल सिंह जैली ने बताया कि दो वर्ष पहले इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी थी। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस पर सड़क सुरक्षा मंच का गठन कर चीका के शहीद ऊधम सिंह चौक पर लगातार डेढ़ महीने तक धरना दिया गया था। तब यह सड़क बन सकी थी।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, इस हाईवे का निर्माण हुए करीब डेढ़ वर्ष का समय हुआ है, लेकिन अब इसकी हालत पहले जैसी हो गई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राममेहर ने कहा कि सड़क के नीचे कोई न कोई दिक्कत है। इस वजह से यह सड़क बार-बार टूट रही है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जुलाई 2026 तक ठेकेदार की ही है। नोटिस भी दिया जा चुका है, लेकिन वह सड़क ठीक करने के लिए तैयार नहीं है। अब चंडीगढ़ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें