फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 25 मार्च को चंडीगढ़ में शपथ लेंगे नवनियुक्त प्रधान व पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग में पहली बार जन प्रतिनिधियों की बैठक एवं शपथ समारोह खास छाप छोड़ने जा रहा है। 2025 में नव गठित निकाय अध्यक्ष और पार्षद की 25 मार्च को पंचकूला सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष सभागार में अपनी पहली बैठक होगी।
विज्ञापन

इससे पहले प्रथम बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का संबंधित निकाय सदन और जिला मुख्यालय पर निर्वहन किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर निकाय जन प्रतिनिधियों को भव्य समारोह के माध्यम से शपथ दिलानेे का आयोजन निर्धारित किया गया है।
इसके माध्यम से निकाय प्रधान और पार्षद एक तरह से सांसद और विधायकोंं की भांति एक स्थान पर मौजूद रहकर शपथ ग्रहण लेंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्तों के माध्यम से जन प्रतिनिधियों को बैठक की सूचना प्रेषित की जा रही है। इस कड़ी में जिला कैथल के कलायत, पूंडरी व सीवन नगर पालिका के प्रतिनिधियों को पंचकूला में होने वाली बैठक एवं शपथ कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना डीसी प्रीति की ओर से भेजी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा नगरपालिका अधिनियम अनुसार नवगठित नगर पालिका समिति या नगर परिषद की प्रथम बैठक आयोजित करने का प्रावधान है। नवगठित नगर पालिका समिति, कलायत की प्रथम बैठक 25 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे इन्द्रधनुष सभागार सेक्टर-5 पंचकूला में निर्धारित की गई है।
बैठक के दौरान नवगठित नगर समिति/नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। जिला उपायुक्त प्रीति ने बताया कि नव निर्वाचित निकाय अध्यक्ष व पार्षदों की 25 मार्च को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष सभागार मेंं पहली बैठक एवं शपथ होगी। हरियाणा नगरपालिका अधिनियम जन प्रतिनिधियोंं को इसकी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रधान अंकित राणा के साथ निम्र 16 पार्षद लेंगे शपथ
वार्ड नाम
1 कुमारी रेणू धानियां
2 आशीष राणा
3 उषा रानी
4 निशा देवी
5 प्रीत जगदेवा
6 प्रदीप राणा
7 राजेश राणा राजा
8 महीपाल पंवार
9 जगदीश रायका
10 संजय सिंगला
11 विनोद जेष्ठ
12 अमित वैद
13 रवींद्र शर्मा बंटी
14 पूनम धीमान
15 कविता कांसल
16 नीलम यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें