फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल ने 40वीं राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में चल रही 40वीं राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में कैथल ने महेंद्रगढ़ को शानदार प्रदर्शन के साथ 9-0 से पराजित कर दिया। पूरे हरियाणा से आई 16 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 22 से 26 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने रिबन काटकर किया। इस दौरान सरपंच गुरविंदर सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव सुनील मलिक, जिला हॉकी सचिव रमेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने सभी खिलाडिय़ों का परिचय लिया और उन्हें आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

प्रतियोगिता के अब तक के परिणाम इस प्रकार रहे-

पहले मुकाबलें में झज्जर ने पलवल को 7-0 से हराया।

दूसरे मुकाबलें में सिरसा ने रेवाड़ी को 4-0 से हराया।

तीसरे मुकाबलें में गुरुग्राम ने भिवानी को 3-1 से हराया।

चौथे मुकाबलें में फतेहाबाद ने पंचकूला को 3-1 से पराजित किया।

पांचवें मुकाबलें में फरीदाबाद ने रोहतक को 2-1 से हराया।

छठे मुकाबलें में कैथल ने महेंद्रगढ़ को 9-0 से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की।

कैथल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार तालमेल और आक्रमक खेल दिखाया। कोच सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन समन्वय और रणनीति का प्रदर्शन किया, जिससे महेंद्रगढ़ को कोई मौका नहीं मिला। अब रविवार को कैथल का प्री-क्वार्टर मुकाबला करनाल से होगा। खेल प्रेमियों को कैथल की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें