फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम की आंखमिचौली ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिनभर मौसम की आंखमिचौली लगी रही। सुबह के समय धूप खिली तो 10 बजे के करीब अचानक से आसमान में बादल छा गए और बारिश के आसार बन गए। इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दिनभर आसमान में कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी रहा। देर शाम तक बारिश न होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि गेहूं की कटाई का सीजन निपट गया है, लेकिन मंडियों में हजारों कट्टे गेहूं खुले में पड़ा है। इससे किसानों को बारिश होने का भय बना हुआ है। वहीं किसानों ने तूड़ी बनाने का कार्य तेज कर दिया है, ताकि बारिश से पहले पूरे काम को निपटाया जा सके।
दूसरी ओर मौसम में बदलाव के साथ ही नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि सामान्य दिनों की बजाय गर्मी होने के चलते मरीज बढ़े हैं। गर्मी अधिक होने से स्किन संबंधी बीमारियां अधिक होने का भय बना रहता है। उन्होंने लोगों को इस मौसम में पानी अधिक पीने और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी। उन्होंने रेफ्रिजरेटर के पानी से परहेज करने और सर्दी जुखाम होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें