फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तैदी से टली नपा पूंडरी में तालाबंदी

विज्ञापन
24-पूंडरी। प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए पुलिस बल - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी। जजपा नेता राजू ढुल की ओर से नपा में तालाबंदी की चेतावनी के बाद सोमवार को पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। समर्थकों के साथ जब राजू ढुल पूंडरी नगरपालिका के मुख्य गेट पर तालाबंदी करने जा रहे थे। इससे पहले डीएसपी रविंद्र सांगवान और थाना प्रभारी कुलबीर कौर के नेतृत्व में हाबड़ी मोड़ चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और राजू ढुल के समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन डीएसपी रविंद्र सांगवान की सूझबूझ से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

हाबड़ी मोड़ चौक से राजू ढुल के साथ पांच लोगों का प्रतिनिधि मंडल नगरपालिका के मुख्य गेट तक हाथ में ताला लेकर पहुंचा, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने तालाबंदी नहीं करने दी। इसी दौरान डीएसपी रविंद्र सांगवान ने 22 जून तक आचार संहिता का भी हवाला दिया और सीटीएम गुलजार अहमद से राजू ढुल की बात करवाई, जिसके बाद राजू ढुल सहमत हो गया और तालाबंदी किए बगैर समर्थकों संग लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें