फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का जीवन मर्यादा में रहने का देता है संदेश : स्वामी विज्ञानानंद

Wed, 03 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका में करवाई जा रही श्रीराम कथा के चौथे दिन वेद व्यास पर विराजमान स्वामी विज्ञानानंद ने मानव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि मानव को जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए क्योंकि जीवन में चरित्र ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम पूरी सृष्टि का सृजन करने वाले है। उनका जीवन हमें मर्यादा में रहते हुए नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व उनकी धर्मपत्नी सुरजीत कौर ने मुख्य अतिथि शिरकत के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। कथा व्यास ने मुख्यातिथि कुलवंत बाजीगर व उनकी धर्मपत्नी का श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि संस्था की ओर से कथा का आयोजन कर जहां लोगों में धर्म का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है वहीं पर कथा से अर्जित होने वाली राशी को वनवासी बंधुओं के कल्याण पर खर्च कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की जा रही है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मांगे राम जिंदल, मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष अशोक गर्ग, सुभाष सिंगला, नानू राम मितल, सुशील शर्मा, परमानंद गोयल, रामधन गर्ग, मोहित सहगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें