फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद दिनभर उमस ने सताया

Fri, 04 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार देर रात से वीरवार सुबह तक जिले में बारिश हुई है। बारिश के बाद रात के समय में तापमान ठंडा हो गया है। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके बाद वीरवार सुबह एक बार फिर से तेज धूप व तपत से दिन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी ने सताया और पूरा दिन पसीने से तरबतर रहे।

जिलेभर में औसतन 16 एमएम हुई बारिश ः बुधवार देर रात व वीरवार सुबह सात बजे तक करीब 16 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सीवन क्षेत्र में व सबसे कम बारिश ढांड में हुई। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को रात से समय राहत मिली। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि आगामी तीन दिनों तक और बारिश की संभावना है। बारिश धान की फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

बारिश के हाल
क्षेत्र
बारिश

कैथल
बूंदाबांदी

गुहला 08 एमएम

कलायत 05 एमएम

पूंडरी 37 एमएम

ढांड
बूंदाबांदी

सीवन
38 एमएम

राजौंद 02 एमएम
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बारिश के मौसम में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्वे कर रहा है। अब तक 87 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें से करीब एक हजार लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। फिलहाल में जिले में डेंगू का एक मरीज मिला था, लेकिन वह अब ठीक है। सर्वे अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें