फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ रहे गर्मी के तेवर, तापमान में इजाफा होने की संभावना

विज्ञापन
112-कैथल। चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए बच्चे के सिर पर सूती कपड़ा ढक कर ले जाते एक व्यक्ति। सं
विज्ञापन
कैथल। शहर में गर्मी के तेवर अब लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में और इजाफा होगा। हालांकि आगामी 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन में तेज धूप की वजह से कूलर और एसी भी फुल स्पीड से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए प्रदेश में लू चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को जिले में 39.7 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और अब यह सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक हो गया है। इस बार फरवरी से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी है जिस कारण दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आसपास के इलाकों में 10 अप्रैल के बाद हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें