फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी का कहर जारी, सावन में भी बारिश नहीं

Sun, 13 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावन शुरू हो चुका है लेकिन बारिश नदारद है। शहर में लगातार चौथे दिन प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा। आसमान से आग बरसती रही और गर्म हवाओं ने पूरे दिन लोगों को बेहाल किए रखा। लगातार तीसरे दिन उमस ने भी परेशान किया, जिससे लोग चिपचिपी गर्मी से बुरी तरह त्रस्त रहे।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिनों में भीषण गर्मी के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन


गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी बढ़ाई परेशानी। चिपचिपी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेचैन रखा। आगामी तीन दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही।

मौसम विभाग ने तीन दिन का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट और तीसरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

14 जुलाई से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, साथ ही 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

रातें भी बन रही गर्मी का कारण ः अब केवल दिन ही नहीं, रातें भी गर्म और बेचैन करने लगी हैं। रात का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, हालांकि बीच-बीच में हुई बारिश ने कुछ राहत जरूर दी थी। इस बार अब तक बारिश नहीं होने से गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें