संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हाफ मैराथन आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि रविवार सुबह 9 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
प्रवक्ता के अनुसार, अंबाला रोड स्थित छोटू राम चौक से लेकर राधा स्वामी सत्संग भवन तक मार्ग बंद रहेगा। इसके अलावा, चीका चौक से विश्वकर्मा चौक, खुराना बाईपास से आरकेएम पैलेस, और ढांड रोड से ड्रेन के साथ लगते मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसी प्रकार, सेक्टर-20 और सेक्टर-21 से अंबाला रोड की ओर आने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे।
मिहिर भोज चौक से अंबाला बाईपास नाका तक भी रास्ता
सील रहेगा। वाहनों के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
अंबाला की ओर जाने वाले वाहन अब ढांड रोड होते हुए एनएच-152 बाईपास से गुज़रेंगे। वहीं, चीका की दिशा में जाने वाले वाहन जींद बाईपास नाका होते हुए खनौरी बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।