फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवभूमि कलायत में जन्माष्टमी की धूम, घरों से बाजारों तक दिख रहा उत्सव का रंग

विज्ञापन
कलायत में जन्माष्टमी को लेकर श्री राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
कलायत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए कलायत क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। शहर के बाजारों से लेकर घरों और मंदिरों तक पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए घरों में विशेष पूजा-अर्चना और झांकियां सजाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भी जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, झूले, मोरपंख और लड्डू गोपाल की विभिन्न प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों ने भी पर्व के मद्देनजर दुकानों को सजाया है। परिजनों ने बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा तैयार करवाई है। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और सजावटी सामान से सजाया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे हैं। महिलाएं घरों में पकवान और प्रसाद तैयार करने में लगी हैं। जन्माष्टमी के लिए पूजा सामग्री और सजावटी सामान की मांग बढ़ने से बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। धार्मिक आस्था के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

कलायत में जन्माष्टमी को लेकर श्री राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें