फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विधायक ने किया एक करोड़ 62 लाख की लागत से बनी सडक़ का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने शनिवार को गांव दीवाल से सजूमा वाया धुंधरेहड़ी मार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग पर एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत आएगी। पूर्व विधायक का यहां पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने मार्ग के शुरूआत बिंदू पर पहुंच कर नारियल फोडक़र सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने सडक़ तंत्र को मजबूत कर देश के विकास के रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम कैथल को ही देख लें तो यहां से तीन-तीन नेशनल हाइवे बन गए हैं।
विज्ञापन

जिससे जिले की दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के मुख्य शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ी है। इससे कैथल के भी विकास के रास्ते प्रशस्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की आज दूनिया में विशेष पहचान बनी है। वहीं हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश सरकार जनहित की योजनाएं लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से जनता के लिए 24 घंटे दरवाजे खोले हैं, उससे पूरे प्रदेश में सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कैथल में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। प्रदेश में अग्रणी जिलों में कैथल जिला सदस्यता अभियान में शामिल होगा।
उन्होंने मौके पर सडक़ निर्माण कार्य शिलान्यास के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ पर एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से दीवाल, दुंधरेहड़ी व सजूमा सहित आस-पास के गांवों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच सजूमा अनिल सैनी, रामकुमार नैन, राजू बलवंती,ख्साहिल शर्मा, बलबीर सैनी, मुकेश सैन, संता राम, रामजुवाया कश्यप, चंद्रभान जांगड़ा, लखमी, कली राम, कृष्ण, नरेश बाल्मीकि, कुलपति आर्य, प्रवीण बाल्मीकि, सत्यवान माजरा, विक्रम, कुशलपाल सैन, सुभाष, ठेकेदार राजेश सैनी, राजा राम खुराना, एसडीओ ओमप्रकाश, एक्सन सतपाल गोपेरा सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक और अधिकारी मौज़ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें