फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बुक के लिए संशोधित फाइल : नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के सात लोग डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मूंदड़ी गांव में शनिवार सुबह सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस कारण उसमें सवार एक ही परिवार की चार बच्चियों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। कार चालक की हालत गंभीर है। नहर में डूबी एक लड़की अभी तक लापता है।
विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जब डीग गांव का एक परिवार जिले के ही गुहणा गांव में दशहरे पर बाबा साहब दास की समाधि पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। कार में चालक सहित तीन महिलाएं और पांच लड़कियां सवार थीं। जब वे सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई।
आसपास के लोगों ने नहर में डूबने वालों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई और पुलिस को भी सूचित किया। जब तक कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया, उनमें से पांच की मौत हो चुकी थी। दो लड़कियों की सांसें तो चल रही थी, लेकिन अस्पताल तक पहुंचते हुए उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने अपनी कार करीब एक महीने पहले ही खरीदी थी।
विज्ञापन

मृतकों में परिवार की बुजुर्ग महिला करीब 60 वर्षीय चमेली देवी, उसकी 40 वर्षीय पुत्र वधु दर्शना, 30 वर्षीय पुत्र वधु सुखविंद्र उर्फ तीजो और पोती पांच वर्षीय वंदना, आठ साल की रिया, 12 वर्षीय काजल और 18 वर्षीय फिजा शामिल हैं। करीब 14 वर्षीय कोमल का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
वहीं, कार चला रहे चमेली देवी के बेटे कर्मजीत को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। गोताखोरों की टीम लापता लड़की की तलाश में लगी रही।
सूचना पाकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरसा ब्रांच नहर पर हादसा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे में गांव डीग के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

प्रधानमंत्री व कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने एक्स पर व्यक्त की संवेदनाएं
कैथल में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि कैथल में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हर संभव मदद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें