फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका के माध्यम से करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की आस जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत । विधानसभा चुनाव आचार संहिता हटते ही कलायत शहर के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका के माध्यम से करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की आस जगी है। चुनाव से पहलेे विकास कार्यों को नगर पालिका ने बीच में रोक दिया था। अचानक निर्माण कार्य के बीच अधर रुकने से पिछले काफी समय से अव्यवस्था का आलम बना है। इसके चलते लोगोंं को बेहद परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। हालात इस कदर खराब हैं कि लोगों को ऊबड़-खाबड़ गलियों से निकलना मुश्किल बना है। बारिश में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। निर्माण कार्य के नाम पर शहर मेंं कई गलियों को तोड़ा भी गया था। इसके चलते कहीं मिट्टी की लेयर बिछी है, कहीं रोड़ा बिखरा है, कहीं ब्लाक्स कार्य बीच मेंं है और आधी गली पक्की है। कृष्ण कुमार, कुलदीप सिंह, विकास सरीन, ईश्वर ङ्क्षसह, जोगेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और दूसरे लोगों का कहना है कि गलियों के निर्माण में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं भी की जा रही थी। इसको लेकर जब लोगों ने शिकायत की तो नगर पालिका ने आचार संहिता का तर्क देकर निर्माण कार्य को ही बीच अधर बंद करवा दिया। कहीं न कहीं अधिकारियों की मंशा पारदर्शिता से कार्य न करने की है। यही वजह है गड़बड़ी को दूर करने की बजाए कार्य को रुकवा कर अधिकारी चलते बने। सामाजिक कार्यकर्ताओंं का कहना है कि गोलमाल किसी स्तर पर सहन नहीं होगा। समाज सेवी संगठनों में अधर में बंद करवाए गए विकास कार्याें को शुरू करवाने से पहले निर्माण सामग्री की सिरे से जांच करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि फिर से विकास कार्य शुरू करने से पहले धरातल पर व्यवस्था को जांचना जरूरी है। कलायत शहर के विभिन्न वार्डों मेंं अधर में लटके गलियों के निर्माण कार्य के कारण सीवरेज, पेयजल व दूसरी व्यवस्थाएं भी दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें