फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मूर्ति खंडित करने के मामले में आरोपी के परिवार ने मांगी माफी

Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। कलायत के किसान चौक पर मूर्ति खंडित करने के मामले में आरोपी के परिवार ने घटना के लिए माफी मांगी।

गुरुवार को किसान चौक पर पहुंचे आरोपी के परिवार के सदस्यों ने आरोपी की आयु करीब 70 वर्ष बताई और कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने मूर्ति खंडित करने के मामले में मौके पर मौजूद किसानों के सामने माफी मांगते हुए मूर्तियों की मरम्मत का सारा खर्च वहन करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर किसान नेता गुरनाम सिंह सहारण, जोरा सिंह, जगदीश सहारण आदि किसान मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कलायत के किसान चौक पर एक बार पहले मूर्तियों को तोड़ दिया गया था। अब दोबारा से बुधवार शाम कलायत के किसान चौक पर मूर्तियों से तोडफ़ोड़ करते हुए आरोपी को रंगे हाथों लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें