फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत विवि में प्रथम दीक्षांत समारोह छह को

Fri, 21 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल का प्रथम दीक्षांत समारोह आगामी छह मार्च को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने दी है।

कुलपति ने बताया कि समारोह में वर्ष 2021-2024 के दौरान उत्तीर्ण 527 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इसमें 131 विद्यार्थियों को स्नातक (शास्त्री/बीए) और 396 को स्नातकोत्तर (आचार्य/एमए) उपाधियां प्रदान की जाएंगी। यह समारोह हरियाणा के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के सान्निध्य में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला ने कहा कि जो विद्यार्थी सत्र 2021 से 2024 के दौरान शास्त्री/बीए या आचार्य/एमए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान 38 सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उपाधि एवं स्वर्णपदक के लिए पात्र विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के बनाए गए गूगल फॉर्म https://forms.gle/5PLiJUQWR4Ti2toC8 के माध्यम से पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण 25 फरवरी तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें