फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तापमान घटने से बढ़ गई गर्म कपड़ों की मांग

Sun, 14 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मौसम में आए बदलाव के चलते जिले में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है, जिसका असर शहर के बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। ठंड बढ़ते ही ऊनी कपड़ों की मांग में तेजी आ गई है। लोग मफलर, टोपी, दस्ताने और अन्य गर्म वस्त्र खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे पिछले सप्ताह तक सुस्त रही बिक्री अब बढ़ी है। शहर के बाजारों में ऊनी मफलर, बच्चों की टोपियां, कान ढकने वाली पट्टियां और रंग-बिरंगे ऊनी कैप खूब बिक रहे हैं। महिलाओं के बीच ट्रेंडी मफलर और डिजाइनर ऊनी दुपट्टों की नई रेंज खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जबकि युवाओं में स्टाइलिश कैप और फैशनेबल मफलर की मांग बढ़ गई है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली टोपियों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दुकानदार धीरेंद्र, राजेश कश्यप और दिनेश गर्ग ने बताया कि ठंड बढ़ते ही ग्राहकों की संख्या में तेजी आई है। पहले लोग हल्के ऊनी कपड़ों पर ही ध्यान दे रहे थे, लेकिन अब स्वेटर, जैकेट, टोपी और दस्तानों की बिक्री में भी उछाल आया है। व्यापारियों का अनुमान है कि कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आती है, तो ऊनी कपड़ों की बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन










विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग गर्म कपड़ों की खरीद के लिए बाजारों में बढ़ेंगे। कुल मिलाकर, मौसम में आए इस बदलाव ने बाजारों में रौनक बढ़ा दी है और ऊनी कपड़ों का कारोबार एक बार फिर गति पकड़ता नजर आ रहा है।

मफलर (साधारण ऊन) : 200–300 रुपये

मफलर (डिजाइनर) : 400–800 रुपये

टोपी (साधारण) : 100–150 रुपये

टोपी (डबल लेयर) : 200–300 रुपये

दस्ताने (फुल फिंगर) : 150–200 रुपये

दस्ताने (ऊनी वार्म) : 150–180 रुपये

ऊनी टोपी : 300–350 रुपये

बच्चों की कार्टून कैप : 140–240 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें