फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ जयवीर को आज दो दिन के रिमांड के बाद फिर किया जाएगा न्यायालय में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह को दो दिन की रिमांड के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व विजिलेंस की टीम एक-एक दिन करके दो दिन की रिमांड पहले भी ले चुकी है। हालांकि विजिलेंस पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद नहीं कर पाई थी। अब दो दिन की रिमांड में यह राशि बरामद होगी या नहीं, इसकी जानकारी सोमवार को मिल पाएगी। विजिलेंस ने इस मामले में चीका निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल को नोटिस देने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिल पाया तो उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया। दूसरी ओर जिले के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जींद के गांव खटकड़ पहुंचकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर जयवीर की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

दो फरवरी को रिश्वत मामले में पकड़े गए इंस्पेक्टर जयवीर को विजिलेंस की टीम ने दो बार एक-एक दिन और शनिवार को दो दिन की रिमांड पर लिया। पहली बार के दो दिन की रिमांड में विजिलेंस रिश्वत की रकम पांच हजार रुपये की नकद राशि बरामद नहीं कर पाई थी। शनिवार को फिर से रिमांड की मांग की गई। सोमवार को दो दिन बाद आरोपी एसएचओ को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें