फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में छाए बादल, कलायत में बूंदाबांदी

Thu, 12 Jun 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट, 42 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

कैथल। लगातार एक सप्ताह की तपिश के बाद वीरवार को आखिरकार लोगोें को गर्मी से राहत मिली। आसमान में छाए बादलों के चलते गर्म लू सामान्य हवाओं में तब्दील हो गईं।

जिस कारण तापमान गिरकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम में राहत मिल सकती है।  विदित रहे कि पिछले एक सप्ताह से जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था।
विज्ञापन


जिस कारण दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया था। सुबह एवं शाम आवश्यक कार्याें के लिए ही लोग बाहर निकल पा रहे थे। वीरवार को दोपहर तक तो हर रोज की तरह आसमान से आग बरसती रही।
विज्ञापन


लेकिन दोपहर के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि वीरवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भी तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें