कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के प्रोस्पेक्टस और ऑनलाइन दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दाखिले के इच्छुक 16 से 27 जून तक कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही कालेज में एडमिशन मिलेगी। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस की खरीद करना अनिवार्य है।
ये हैं सीटों की संख्या
कॉलेज में एडमिशन के लिए बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, बीबीए, बीसीए और एमएससी (गणित) के लिए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीएससी इलेक्ट्रॉक्सि और बीएससी कंप्यूटर की कुल 220 सीटें है। वहीं, बीकॉम की 240, बीबीए की 60 और बीसीए की 60 सीटों पर दाखिले होंगे।
विद्यार्थियों के लिए नहीं कोई हेल्प डेस्क
इस बार कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कोई हेल्पलाइन सुविधा नहीं होगी। स्टॉफ सदस्यों द्वारा ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के प्राचार्या डा. एसबी गोयल ने बताया कि एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो साइट हैं। विद्यार्थी rksdcollage.com, rksdonline.org पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर एडमिशन के लिए लिंक दिया जा जाएगा।
इस पर जाकर विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों का ब्यौरा भरेंगे। इसमें विद्यार्थी की फोटो सहित अन्य जानकारी मांगी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रिंट कॉपी निकाल कर विद्यार्थी अपने प्रमाण-पत्रों को कॉलेज परिसर में जमा करवाएंगे।
तीन जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट
ऑनलाइन आवेदनों के बाद तीन जुलाई को पहली कट ऑफ जारी की जाएगी। विद्यार्थी कट ऑफ लिस्ट कैंपस और कॉलेज की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
बीए के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं
कॉलेज में बीए के दाखिले के लिए मैरिट लिस्ट जारी होगी। जिसके लिए विद्यार्थी 16 जून से कॉलेज से प्रोस्पेक्टस लेकर जमा करवाए जा सकते हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए 400 सीटें है। बीए के विद्यार्थियों को ऑन लाईन आवेदन की आवश्यकता नहीं है।