फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारा 41 डिग्री पार, आज बदल सकता है मौसम

Wed, 30 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मंगलवार को तीसरे दिन भी जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल व एक मई को हल्की बारिश की संभावना जताई है। उधर, सीवन में बिजली के लंबे कटों से गर्मी में जनता बेहाल है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, सीवन में बिजली के लंबे-लंबे कटों ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह से ही बिजली गायब हो जाती है और लोग पूरा दिन बिजली का इंतजार करते रहते हैं। इससे न केवल घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शहर में रोजाना कई-कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कार्यों तक सब कुछ ठप हो गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी नींद हराम हो चुकी है।
व्यापार में हो रहा नुकसान

सबसे ज्यादा परेशानी उन दुकानदारों को हो रही है जिनका काम पूरी तरह बिजली पर निर्भर करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फोटोस्टेट और रिपेयरिंग जैसे व्यवसायों में लगे दुकानदारों को ग्राहक मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार अशोक गोयल, विक्की, साहिल, नरेश, सुभाष, विजय, राज कुमार और जीत ने बताया कि लंबे बिजली कट असहनीय हैं। बिजली के बिना व्यापार करना नामुमकिन हो गया है। पूरे दिन कोई काम नहीं हो पाता, ग्राहक आते हैं और बिना काम कराए लौट जाते हैं। इनवर्टर भी अब काम नहीं कर रहे क्योंकि लगातार बिजली न होने से वे चार्ज नहीं हो पाते।

दुकानदारों ने प्रशासन और बिजली निगम से मांग की है कि व्यवस्था में सुधार लाया जाए और गर्मी के दिनों में बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें