फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एफआईआर दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी गुलाम अली में बिजली चोरी पकड़ने गई विभागीय टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में सीवन के एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि 6 अप्रैल को बिजली निगम की चेकिंग टीम गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। टीम का नेतृत्व एएफएम देव कुमार कर रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि गांव निवासी राजेश कुमार का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते पहले ही काटा जा चुका था, इसके बावजूद वह कुंडी लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन


टीम ने जब मौके पर कुंडी हटाने की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी भड़क गया और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगा। आरोप है कि उसने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद टीम ने थाना सीवन में एफआईआर दर्ज कराई।

थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121, 132 और 221 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है और आगामी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें