परधुमन गर्ग को बधाई देते अधिवक्ता। स्वयं
कैथल। जिला एवं सत्र न्यायालय कैथल के चैंबर नंबर 189 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर अधिवक्ता परधुमन गर्ग के बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का सदस्य बनने पर खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया। अधिवक्ता हिमांशु गोयल ने कहा कि परधुमन गर्ग का सबसे युवा सदस्य बनना पूरे अधिवक्ता समुदाय, विशेषकर युवाओं के लिए गर्व की बात है। अधिवक्ता अंकुश जिंदल ने कहा कि चुनाव परिणामों के अनुसार परधुमन गर्ग को कैथल जिले से प्रथम वरीयता के 49 वोट प्राप्त हुए, जबकि कुल मिलाकर उन्होंने 100 से अधिक मत हासिल किए। इस अवसर पर कैथल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश धुल ने भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में सुधीर कसाना, उपसम सिंगला, जितेंद्र मौर्य, रमेश राणा, जसबीर मोगा, संजय गोयल और विशाल आर्य (सीवन) सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद