न्यूटन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव मनाया। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीन प्रजापति व प्रधानाचार्या रेखा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रवीण प्रजापति ने बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही हमें जीवन में आने वाले कठिन पड़ावों का सामना करने का आत्म बल प्राप्त होता है।
खेल उत्सव के तहत फ्रॉग रेस, लेमन रेस, बनाना रेस, न्यूजपेपर रिले रेस, रन एंड फील बॉटल रेस, थ्री लेग रेस, मैथ्स रेस, साइकिल रेस, ब्लाइंड फॉल्ट रेस, 200 मीटर रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जन्नत, दीपांशु, हरजोत, वीरेन, नितेश, वंश सैनी, केशव अश्मित, शीतल, अरमान, मनदीप कुमार ,जतिन, हर्षित और रितिका प्रथम रही। इस मौके पर पूजा देवी, सरोज, कोमल, मनीषा, सुनीता, साक्षी आदि मौजूद रहीं। संवाद