संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। पाई गांव की कबड्डी की खिलाड़ी मनीषा व मोनिका ने नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने के बाद अन्य खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया चैंपियन खेलों में चंडीगढ़ की ओर से खेल रही थीं।
इनके कोच बलदेव सिंह पाई ने बताया कि कई मैच खेलने के बाद इनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। सेमीफाइनल मोहाली में चंड़ीगढ़ बनाम हरियाणा का हुआ था। जिसमें इनकी टीम हार जाने के कारण इनको कांस्य पदक मिला था।
उन्होंने बताया कि पाई में स्टेडिय़म के अभाव में इन लड़कियों की ओर से सरस्वती स्कूल के खेल मैदान में मेहनत से अभ्यास किया गया था, जिसके बल पर ये इस मुकाम पर पहुंची है। ग्रामीणों ने लड़कियों, उनके अभिभावकों तथा कोच को बधाई दी है।