फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से होगी परीक्षा, विभाग ने रोल नंबर जारी किए

Fri, 08 Aug 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर नवंबर 2013 में हुई नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा अब दोबारा से ली जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने रोल नंबर जारी किए जाएंगे। 20 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों पर परीक्षा को रद्द किया गया है।
विज्ञापन


गत नवंबर 2013 में देश भर में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 6000 रुपये की छात्रवृत्ति देने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें जिले भर से 600 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को पांच साल तक छह हजार रुपये प्रति वर्ष यह छात्रवृत्ति दी जाती है। परीक्षा के परिणाम में धांधली के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी। पता चला था कि एक परीक्षा केंद्र में एक ही कमरे के 23 विद्यार्थियों को पास कर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद सुनवाई उपरांत हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द किए जाने के आदेश जारी किए थे।

प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर विनय गुलाटी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार फिर से परीक्षा ली जा रही है। कैथल में 600 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। लेकिन इसमें एक भी बच्चा पास नहीं हो पाया था। अब फिर से यह परीक्षा ली जाएगी। विद्यार्थी 20 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रोल नंबर ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें