फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल, तहसीलों और ई-दिशा केंद्रों में काम ठप

Wed, 06 Aug 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैथल। जिले मेें विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण परेशानियां जारी है। लोग लघु सचिवालय में आकर चक्कर काटते हुए वापस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इनमें गरीब, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी सहित स्कूलाें के बच्चे भी शामिल हैं। जो कई दिन से इसी उम्मीद में आ रहे हैं कि शायद हड़ताल खत्म हो जाए और उन्हें प्रमाण पत्र मिल जाए। लेकिन अभी इस समस्या की ओर न तो सरकार और न ही प्रशासन का कोई ध्यान है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

यह काम नहीं हो रहे
लघु सचिवालय में स्थित ई-दिशा केन्द्र में जाति प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, लाइसेंस के अलावा तहसील कार्यालय में जमीन की फर्द, रजिस्ट्री, एनओसी के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर नियमित करने के की मांग को लेकर पिछले आठ दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने नहीं लगाया कोई नोटिस
गांव क्योड़क से जितेन्द्र धुंतम ने बताया कि वह लाइसेंस के लिए ई-दिशा केन्द्र के कई दिन से चक्कर काट रहा है। उन्हाेंने बताया कि  बार-बार दिहाड़ी छोड़ कर आना पड़ता है व यहां पर किसी प्रकार का कोई नोटिस भी नहीं लगाया गया कि कब तक कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल से वापिस आएंगे।

एक तरफ तो दिहाड़ी छोडनी पड़ती है और वहीं दूसरी ओर  किराया भाड़ा लगाकर आना पड़ता है। इसी प्रकार से अजय कुमार ने बताया कि वह भी रिहायशी प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र के लिए कई दिन से चक्कर काट रहा है। ई-दिशा केन्द्र, तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कार्यालय खाली पड़े हैं। जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले लोगाें को घंटाें इंतजार कर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें