फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण लें और परिवार को बनाएं स्वस्थ : गुप्ता

Fri, 05 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति गुहला चीका की ओर से ताऊ देवीलाल पार्क चीका में 21 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन बतौर मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी एवं पतंजलि योग समिति गुहला प्रभारी चरणदास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षण लेकर स्वयं व अपने परिवार को स्वस्थ बनाना चाहिए।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन कर रहे पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल ने बताया कि योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज के पावन प्रयासों से संपूर्ण विश्व में योग एवं आयुर्वेद का झंडा लहरा रहा है। संपूर्ण मानवजाति के स्वास्थ्य संरक्षण व कल्याण के लिए महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग को हर-घर, हर-गली, गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, नगर-नगर में पहुॅचाने के लिए चीका में 15 जून से पांच जुलाई तक 21 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस शिविर में 25 से अधिक सहयोग शिक्षकों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति गुहला प्रभारी चरणदास गुप्ता ने बताया कि योग सभी के लिए लाभदायक है। अधिक से अधिक संख्या में लोग योग प्रशिक्षण लेकर स्वयं व परिवार को स्वस्थ और सांस्कािरक बनाना चाहिए। उन्होंने बताया की संयमित जीवन के लिए, तनाव दूर करने व सभी तरह के अवसाद व रोगों को दूर करने में योग बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, युवा जिला प्रभारी महावीर प्रजापत, जय भगवान, ईश्वर चंद, इंद्रमोहन मित्तल, डिंपल कुमार, कश्मीरी लाल गर्ग, सुशील जिंदल, सुंदरलाल जैन, दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें